जन्मदिन पर यश नहीं मिले तो फैन ने की आत्महत्या KGF स्टाइल में 15 साल के लड़के ने पी इतनी सिगरेट कि कराना पड़ा भर्ती

KGF स्टार यश का 37वां जन्मदिन है।जन्मदिन पर यश नहीं मिले तो फैन ने की आत्महत्या KGF स्टाइल में 15 साल के लड़के ने पी इतनी सिगरेट कि कराना पड़ा भर्ती यश अब केवल कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार नहीं है। नेशनल स्टार हैं। इनके फैंस कुछ वैसे ही हैं जैसे तमिलनाडु में रजनीकांत के फैंस हैं। 2019 में यश ने कहा था कि वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। फिर भी उनके घर के बाहर फैंस का भारी हुजूम जमा हो गया।
यश घर से नहीं निकले तो एक फैन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। एक फैन ने सिर्फ इस कारण आत्महत्या कर ली कि उसके अंतिम संस्कार में यश आएं, ये आखिरी ख्वाहिश उसने अपने सुसाइड नोट में लिखी थी। कुछ फैंस ने यश के लिए 5000 किलो का केक बनवाया, किसी ने दुनिया का सबसे ऊंचा कटआउट।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यश से मिलने के लिए फैन ने की आत्महत्या मरते हुए लेता रहा उनका नाम
यश के जन्मदिन के खास मौके पर हजारों की तादाद में लोग उनके घर के बाहर उनकी एक नजर पाने के लिए भीड़ लगाते हैं। साल 2019 में भी कुछ ऐसा ही हुआ। भीड़ में मौजूद एक शख्स ऐसा भी था जो सिक्योरिटी तोड़ते हुए यश के घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। जब सिक्योरिटी ने उस शख्स को रोका तो उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान वो फैन लगातार यश का नाम लेता रहा और डॉक्टर्स से पूछता रहा कि क्या यश उससे मिलने आए हैं। अफसोस, उस फैन की जान नहीं बच सकी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जैसे ही यश को ये जानकारी लगी तो वो उससे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ऐसा करने वाला कोई भी शख्स मेरा फैन नहीं हो सकता। ये देखकर दूसरे फैंस को लगेगा कि इस तरह के कारनामों से मैं उनसे मिलने आऊंगा, लेकिन ये गलत है। मैंने अपने जन्मदिन से पहले ही अनाउंस कर दिया था कि मैं इस साल जन्मदिन नहीं मनाऊंगा।
फैन ने आत्महत्या कर सुसाइड नोट में लिखा था आखिरी ख्वाहिश है कि यश अंतिम संस्कार में आएं
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
2021 में कर्नाटक के मांड्या शहर के पास बसे गांव कोडिदोड्डी में रहने वाले 25 साल के रामकृष्ण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं KGF स्टार यश और राजनेता सिद्धारमैया के बड़े फैन हैं। मेरी अंतिम इच्छा है कि यश और सिद्धारमैया मेरे अंतिम संस्कार में शामिल हों।
सिद्धारमैया ने उसकी इच्छा पूरी की वहीं यश ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- फैन्स का प्यार हमारी लाइफ है, हमारा गर्व है। लेकिन क्या हम मांड्या रामकृष्ण के प्यार पर गर्व कर सकते हैं? ये किसी फैन के प्यार का उदाहरण नहीं होना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि उसकी आत्मा को शांति मिले।
यश के फैंस ने 23,400 किताबों से चेहरा बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
KGF के पहले पार्ट की कामयाबी के बाद फैंस को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। KGF- 2 की रिलीज के समय फैंस इतने एक्साइटेड थे कि इनके एक फैन क्लब अखिल कर्नाटक रॉकिंग स्टार यश फैंस एसोसिएशन मालुर ने 23,400 किताबों की मदद से यश का एक पोट्रेट तैयार किया।
फैंस 120×170 फीट का पोट्रेट बनाना चाहते थे, लेकिन जब नतीजा आया तो ये 135×190 फीट का बन गया। 25,650 स्क्वायर फीट में बने इस पोट्रेट ने सबसे बड़ा पोट्रेट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
यश को कॉपी कर एक फैन ने इतनी सिगरेट पी कि अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
KGF-2 फिल्म में यश को एक सीन में सिगरेट पीते दिखाया गया था। ये देखकर हैदराबाद के राजेंद्रनगर में रहने वाला यश का 15 साल का एक फैन इतना प्रभावित हुआ कि उसने सिगरेट पीनी शुरू कर दी। उसने स्टाइल कॉपी करने के लिए इतनी बार सिगरेट पी कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
यश का बर्थडे मनाने के लिए लिखी थी स्कूल प्रिंसिपल को एप्लिकेशन
2022 में यश के चाहने वाले बेल्लारी के एक स्कूल स्टूडेंट ने धूमधाम से यश का जन्मदिन मनाने के लिए अपने स्कूल प्रिंसिपल को एप्लिकेशन लिख डाली। उस एप्लिकेशन में लिखा था- यश भाई के जन्मदिन के मौके पर उनके सभी फैंस ट्विटर पर एक ट्रेंड बना रहे हैं और उसे ऑनलाइन फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं।
मैं भी ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहता हूं और यश को जन्मदिन की बधाई देना चाहता हूं। अंततः मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप में 7 जनवरी को अवकाश प्रदान करें। केवल मुझे ही नहीं कृपया मेरे दोस्तों को भी छुट्टी दे दें, जिससे वो भी यश को विश कर सकें। ट्रेंड की योजना 7 जनवरी सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक है। कृपया मुझे छुट्टी दे दें।
फिल्म रिलीज पर जन सैलाब आया तो हुआ लाठीचार्ज
KGF-2 की रिलीज के समय साउथ में लोग सड़कों पर उतर आए थे। ब्लैक में टिकट बिक रही थीं, थिएटर के बाहर यश के कटआउट थे। ढोल-नगाड़ों के बीच यश के कटआउट की आरती की जा रही थी, वहीं कुछ हिस्सों में उनका दूध अभिषेक भी किया गया था। बैंगलोर में फिल्म देखने के क्रेजी फैंस ऐसे उतावले थे कि पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था।
यश की फिल्म देखते हुए डिस्टर्ब किया तो मार दी गोली
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के राजश्री सिनेमा में यश की फिल्म देखने पहुंचे दो फैंस के बीच झड़प हो गई। दरअसल, फिल्म देखने पहुंचे वसंत नाम के एक व्यक्ति ने अपने पैर दूसरी सीट के ऊपर रखे थे। ये बात साथ फिल्म देख रहे एक व्यक्ति को बिल्कुल पसंद नहीं आई।
पहले तो दोनों के बीच खूब बहस हुई और फिर दूसरा शख्स थिएटर छोड़कर निकल गया। कुछ समय बाद वो शख्स वापस आया और उसने वसंत पर गोलियां चला दीं। सही समय में अस्पताल ले जाकर वसंत की जान बचा ली गई थी।
केरल में फैन ने बनाया आर्ट वर्क
KGF-2 फिल्म रिलीज होने से पहले केरल के फैंस ने यश का एक बड़ा आर्ट वर्क तैयार किया था। रॉकी भाई की तस्वीर के साथ फिल्म का नाम भी लिखा था।
यश के बर्थडे पर फैन ने बनाया था 5 हजार किलो का केक
2020 में यश के बर्थडे के खास मौके पर उनके फैंस ने सबसे बड़े सेलिब्रिटी केक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। फैन ने जन्मदिन पर 5 हजार किलो का केक बनवाया था, जिसमें लिखा था, हैप्पी बर्थडे यश बॉस। ये केक बनाने वाले राम भवन स्वीट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जोड़ा गया है।
यश के नाम है दुनिया के सबसे बड़े कटआउट का रिकॉर्ड
2020 में यश के बर्थडे पर उनके फैंस ने उनका एक विशाल कटआउट तैयार किया था। ये 216 फीट का कटआउट अब तक दुनिया का सबसे बड़ा कट आउट है। ये बैंगलोर के नंदी लिंक रोड में तैयार किया गया था।
KGF 2 रिलीज से पहले बनाया था 100 फीट ऊंचा कट आउट
KGF-2 की रिलीज के समय देशभर में जश्न का माहौल था। साउथ के साथ नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म का क्रेज दिखा। रिलीज से ठीक पहले मुंबई के एक थिएटर के बाहर यश के फैंस ने उनका 100 फीट ऊंचा कटआउट लगाया था।
यश के चेहरे के टैटू बनवाते हैं फैंस
देशभर में यश के चाहने वाले ऐसे हैं कि उनके चेहरे का टैटू कई लोगों ने अपने सीने पर बनवाया है। कई फैंस ऐसे हैं जिन्होंने बाहों और पीठ में भी यश का चेहरा गुदवाया है।
क्रेज ऐसा कि सुबह 3 बजे शुरू हुआ शो
KGF-2 रिलीज के समय भीड़ का आलम ऐसा था कि ओडिशा के इतिहास में पहली बार दर्शकों के लिए सुबह तीन बजे का शो रखवाया गया था। हैरानी की बात ये रही कि ये शो भी हाउसफुल था, जिसे देखने के लिए लोग सुबह भीड़ लगाकर खड़े थे। सूरत के इतिहास में भी पहली बार किसी फिल्म का शो सुबह 6 बजे से शुरू हुआ, वो भी हाउसफुल था। वहीं ये पाकिस्तान में रिलीज होने वाली पहली कन्नड़ फिल्म थी।
विदेश में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म है KGF 2
14 अप्रैल 2022 में रिलीज हुई KGF-2 को विदेश में भी रिलीज किया गया था। UK में फिल्म की प्री-बुकिंग शुरू होते ही महज 12 घंटों में 5 हजार टिकट बिकी थीं। इंडियन सिनेमा के इतिहास में ये अब तक का रिकॉर्ड है।
700 फैंस के साथ क्लिक करवाई तस्वीरें
कुछ समय पहले यश बैंगलोर के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्हें देखने हजारों की भीड़ जमा हुई थी। इवेंट खत्म होने के बाद करीब 700 फैंस यश के साथ एक तस्वीर क्लिक करवाने के लिए रुके रहे। ऑर्गेनाइजर्स ने यश से कहा कि वो एक ग्रुप फोटो लेकर सबको फ्री कर दें।
इस पर यश ने कहा कि वो एक-एक फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाएंगे। यश ने एक बार में 700 फैंस के साथ एक-एक कर तस्वीर क्लिक करवाई। सोशल मीडिया पर खबर आते ही फैंस उन्हें रियल लाइफ स्टार कह रहे हैं।
इटली बांग्लादेश में भी हैं यश के फैंस
KGF-2 की कामयाबी के बाद यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ इटली वेकेशन पर गए थे। वेकेशन से यश ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने इटली और बांग्लादेश के फैंस के साथ बैठे हुए हैं। विदेश में फैंस मिलने पर यश ने लिखा था, आपका प्यार मुझे सरहद पार भी मिल रहा है।
जब एक्टर बनने के लिए परिवार को दी थी रिश्ते खत्म करने की धमकी
यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन गांव में हुआ था। यश के पिता बैंगलोर ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बस ड्राइवर थे। इसके अलावा यश के घर में एक छोटी सी किराना दुकान थी, जहां अक्सर यश बैठा करते थे। मैसूर में स्कूलिंग करते हुए यश डांस और एक्टिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया करते थे।
यश की एक्टिंग और डांस देखकर लोग खूब तारीफें करते थे, जिससे इन्होंने हीरो बनने की ठान ली। यश 10वीं क्लास के बाद स्कूल छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाने वाले थे, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे। घरवालों के दबाव में यश ने स्कूलिंग पूरी की।
यश ने जब बताया कि वो हीरो बनना चाहते हैं तो परिवार वाले खूब गुस्सा हुए, क्योंकि घरवाले चाहते थे कि यश पढ़-लिखकर सरकारी अफसर बनें। घरवालों ने जब उन्हें हीरो बनने के लिए बैंगलोर भेजने से इनकार कर दिया तो यश ने उन्हें धमकी दी कि अगर जाने नहीं दिया तो वो परिवार से सारे रिश्ते खत्म कर लेंगे।
यश की जिद पर परिवार वाले मान गए लेकिन शर्त रखी कि अगर यश वापस आते हैं तो उन्हें दोबारा जाने का मौका नहीं दिया जाएगा।
2003 में 16 साल के यश महज 300 रुपए लेकर मैसूर से बैंगलोर चले आए। यहां उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मिला था, लेकिन दो दिन की शूटिंग के बाद ही वो फिल्म बंद हो गई। यश के पास वापस जाने का विकल्प नहीं था तो वो वहीं थिएटर ग्रुप बेनाका ड्रामा कंपनी का हिस्सा बन गए। यश एक बैकस्टेज वर्कर थे जिन्हें रोजाना 50 रुपए मिलते थे।
फिल्मों में आने से पहले ही मिल गया था एरोगेंट न्यूकमर का टैग
2005 से यश को टेलीविजन शोज में एक्टिंग का काम मिलने लगा। उनका पहला शो उत्तरायण था। 2005 में इन्हें नंद गोकुला शो मिला। चंद टीवी सीरियल से मिली पॉपुलैरिटी के बाद यश को 7 कन्नड़ फिल्में ऑफर हुई थीं। जब उन्होंने फिल्में साइन करने से पहले स्क्रिप्ट पढ़ने की डिमांड की तो लोगों ने उन्हें एरोगेंट न्यूकमर कहते हुए फिल्मों से निकाल दिया।
टीवी सीरियल में काम करते हुए यश की कमाई इतनी होने लगी कि उन्होंने अपने परिवार को भी साथ रहने के लिए मैसूर से बंगलौर बुला लिया।
2007 में जुड़ा फिल्मों से रिश्ता
यश ने 2007 की फिल्म जंबदा हुदुगी से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया। आगे उन्होंने मोगिना मनसु और रॉकी जैसी फिल्में कीं। करीब 19 फिल्में करने के बाद यश को फिल्म KGF ने 2018 में स्टारडम दिलवाया। ये एक पैन इंडिया फिल्म थी, जिसने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
ये कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसी के साथ कन्नड़ सिनेमा को देशभर में पहचान मिली, वहीं यश कन्नड़ के सबसे पॉपुलर हीरो बनकर उभरे। KGF- 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी। 100 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये भारत की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर है। वहीं ये भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714