चंडीगढ़

सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्रशासक पुरोहित ने पीएचडीसीसीआई के ईवी एक्सपो का किया उदघाटन

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल ने कहा है कि सिटी ब्यूटीफुल वासियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपने जीवन में शामिल करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 31 मार्च तक शहर के 32 स्थानों पर 53 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार काम किया जा रहा है और वह खुद इस योजना को मॉनिटर कर रहे हैं।

पुरोहित शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दूसरे तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं रैन्यूवेबल एनर्जी एक्सपो का उदघाटन करने के बाद ईवी निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों तथा शहर वासियों को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सितंबर 2022 के दौरान ईवी पॉलिसी को लागू किया गया था। जिसके चलते अब तक हजारों की संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण करवा चुके हैं। अब प्रशासन द्वारा रॉक गार्डन पार्किंग और लेक क्लब पार्किंग,सेक्टर 17 में मल्टी-लेवल पार्किंग, सेक्टर 22 में परेड ग्राउंड के सामने, सेक्टर 23, सेक्टर 34 में पासपोर्ट कार्यालय के पास आदि स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जार हैं।

यह भी पढ़ें ...  एसबीआई ने राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button