11 की मौत, रूस का अब तक का सबसे भयावह हमला, कीव पर बरसाए 600 ड्रोन, 70 मिसाइलें

रूस ने रात के अंधेरे में यूके्रन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं, जिसमें 11 लोग मारे गए और 1000 साल पुराना एक मशहूर चर्च भी जल गया। 15 जून की रात रूस ने यूके्रन के दो सबसे बड़े शहरों – राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर एक साथ हमला किया। यह हमला रात को हुआ, जब लोग सो रहे थे। रूस ने एक साथ 70 मिसाइलें और 611 ड्रोन दागे। यानी कुल मिलाकर 681 हथियार एक ही रात में। यूके्रन की सेना ने इनमें से 632 को हवा में ही मार गिराया। यानी 50 मिसाइलें और 582 ड्रोन रोके गए, लेकिन फिर भी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें और 27 ड्रोन यूक्रेन के 42 अलग-अलग जगहों पर जा गिरे।
कीव के रिहायशी इलाके में एक इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए फायरफाइटर काम कर रहे हैं। कीव के शेवचेनकिव्स्की इलाके में 30 मिनट से भी कम समय में पांच बार हमले हुए। एक 25 मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हमला हुआ। एक बाजार और एक किराने की दुकान में आग लग गई। ओबोलोंस्की इलाके में 9 मंजिला रिहायशी इमारत सीधे निशाने पर आई। आसमान में काले धुएं के बादल छा गए। कीव में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं और लोग अंडरग्राउंड शेल्टर में छुपते रहे। इस हमले में कीव का सबसे मशहूर धार्मिक स्थल कीव-पेचेर्स्क लावरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ये एक 11वीं सदी का मठ है यानी करीब 1000 साल पुराना। इसे मोनेस्ट्री ऑफ द केव्स यानी गुफाओं का मठ भी कहते हैं। यूनेस्को ने इसे वल्र्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है। इस परिसर में कई चर्च और इमारतें हैं, जो 11वीं से 19वीं सदी के बीच बनी हैं। इनके नीचे 600 मीटर से भी लंबी गुफाओं का एक पूरा जाल है. रूसी ड्रोन ने इसके डॉर्मिशन कैथेड्रल की छत में आग लगा दी. ्रयूके न के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख मेट्रोपॉलिटन एपिफेनियस ने इसे इनसानियत, इतिहास और ईसाई धर्म के खिलाफ अपराध बताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714