यूएस में स्काई डाइविंग करने जा रहे यात्रियों का प्लेन क्रैश, हादसे में 12 लोगों की मौत

अमरीका के मिसौरी राज्य में रविवार को विमान हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह छोटा विमान स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा मिसौरी के बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ। बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 105 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे किसी के बचने की संभावना नहीं रही।
मिसौरी स्टेट हाई-वे पेट्रोल के सार्जेंट जस्टिन इविंग ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11.30 बजे आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया है। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक विमान पूरी तरह जल चुका था। इविंग ने हादसे के दृश्य को बेहद भयावह बताया। विमान एयरपोर्ट के पास एक खेत में गिरा था और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की सडक़ को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714