हरियाणा

पानीपत से दौड़ेंगी 80 इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा AC सफर

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Haryana में मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री 28 जून को पानीपत से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत करेंगे।

इस दौरान प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों के लिए करीब 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिनमें से 40 बसें अकेले पानीपत डिपो से संचालित होंगी।

नई इलेक्ट्रिक बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलाई जाएंगी। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को भीषण गर्मी में एसी सुविधा के साथ आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और हजारों छात्र-छात्राओं को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

JBM Group के इंजीनियर प्रतीक ने बताया कि 28 जून से हरियाणा में कुल 80 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें विभिन्न जिलों के प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी।

पानीपत रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर जयवीर सिंह के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिंघु बॉर्डर, सोनीपत, गोहाना, सफीदों, करनाल, शामली, बापौली और बबैल समेत कई प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में अन्य रूटों पर भी सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बस सेवा से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button