सफाई कर्मियों की नारेबाजी, मांगें न मानने पर भडक़े मुलाजिम, आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक

लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चल रहे नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने की सूचना पर आंदोलनकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान कूड़ा नहीं उठाने दिया गया। वहीं, सैकड़ों कर्मचारी विधायक कैंप कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंंचे। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने शहर की सडक़ों पर नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। महिलाओं ने थाली बजाओ सरकार जगाओ प्रदर्शन किया। इससे पहले सुबह एक सरकारी कार्यक्रम के चलते प्रशासन द्वारा कूड़ा उठवाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड के सामने एकत्रित हो गए और अन्य कर्मचारियों से कूड़ा उठवाने की प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
इसके बाद कर्मचारी करनाल इकाई प्रधान राजकुमार की अगुवाई में बाजारों में प्रदर्शन करते रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के करनाल इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा कि जब तक हड़ताल जारी रहेगी। किसी को भी सडक़ों, गलियों से कूड़ा नहीं उठाने देंगे। वहीं, शारदा ने कहा कि सरकार और निगम प्रशासन से साथ देने का आह्वान करते हैं। इस अवसर पर शारदा, सेवाराम, राजकुमार, सुभाष प्रोचा, बिंदर चौहान, विनोद प्रोचा, राजिंद्र, राजीव, संदीप त्यागी, ओमप्रकाश सिहमार, मुकेश, नरेश अठवाल, धर्मवीर सरोहा, मीना, सरोज, सुषमा, संतोष मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714