राजनीतिहरियाणा

राम रहीम जेल से बाहर क्या करता है ; अनिल विज से पूछो, बोले हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला

हरियाणा की जेल एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पैरोल पर आकर संत सत्संग करने को लेकर विवाद के ऊपर बयान दिया है । रणजीत चौटाला का कहना है कि उनकी जिम्मेदारी जेल की चारदीवारी तक ही सीमित है। जेल से बाहर आकर राम रहीम क्या करता है, यह गृह मंत्री अनिल विज की जवाबदेही है।

उन्होंने कहा कि राम रहीम को पैरोल देना नियमों के अनुसार था। यह प्रत्येक कैदी का अधिकार होता है। कैदी को 3 साल की सजा के बाद पैरोल मिलती है। उन्होंने कहा कि राम रहीम जेल के अंदर सुरक्षित है। आज जो जरूरत की चीजें चाहिए वह उन्हें मिलती हैं। जेल में राम रहीम के खाने का उसके इलाज का और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। जब जरूरत होती है उपचार करवाया जाता है। उसके जेल से बाहर पैरोल पर आने के बाद वह क्या कुछ करता है यह गृहमंत्री को देखना होता है। रणजीत चौटाला वीरवार को रोहतक में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने पंजाब एवं दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली मुफ्त देने पर कहा कि यह आम आदमी पार्टी का ड्रामा है।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा सरकार गरीब विद्यार्थियों की फीस वहन करेगी- मुख्यमंत्री
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button