आज की ख़बरपंजाब

सांसद कंग ने श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्र से सहायता की मांग की

नई दिल्ली, 30 जनवरी, 2026

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दा उठाया । उन्होंने पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर में स्थित श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के सर्वपक्षीय विकास के लिए केंद्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

श्री चरण छोह गंगा सचखंड रविदासिया समुदाय के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है और यह स्थान गुरु रविदास जी के जीवन और आध्यात्मिक विरासत से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है। हर साल पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आते हैं, खासकर बड़े धार्मिक त्योहारों के दौरान यहां भारी इक्ट्ठ होता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सांसद ने इस बात पर ज़ोर दिया कि राष्ट्रीय महत्व और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद, इस स्थान को मौजूदा तीर्थयात्रा और विरासत विकास योजनओं के तहत कोई विशेष प्लानिंग या पर्याप्त केंद्रीय आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस कमी से न सिर्फ़ श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि इससे स्थानीय रोज़गार और क्षेत्र में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी रुकावट पैदा होती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सरकार से समय पर कार्रवाई करने की अपील करते हुए, कंग ने मांग की कि पंजाब सरकार के सहयोग के साथ इस स्थान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विरासत के संरक्षण के लिए केंद्रीय स्कीमें जैसे, प्रसाद या स्वदेश दर्शन के लिए सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि यह लोगों के हित में बहुत ज़रूरी है।

कंग ने ज़ोर देकर कहा कि गुरु रविदास जी की आध्यात्मिक विरासत पूरे राष्ट्र की है। यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है ऐसी पवित्र स्थानों को सम्मान, सुरक्षा और सभी सुविधाओं के साथ विकसित करें।

नियम 377 के तहत उठाया गया यह मुद्दा धार्मिक विरासत को बचाने, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार करने और क्षेत्रीय विकास को सुनिश्चित करने के पक्के इरादे को दर्शाता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button