हरियाणा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बगावत के सुर, रामकिशन गुर्जर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हरियाणा कांग्रेस में पार्टी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच, कांग्रेस को एक और झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी पत्नी शैली चौधरी नारायणगढ़ से विधायक हैं और राज्यसभा चुनाव के दौरान उनकी मौजूदगी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाने वाले राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के साथ देखी गई थी, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि शैली चौधरी भी इस्तीफा दे सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो राज्य में उपचुनाव की स्थिति बन सकती है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पूरे घटनाक्रम की पटकथा पहले से तैयार थी।

ओडिशा के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस सख्त, क्रॉस वोटिंग करने वालों को कारण बताओ नोटिस की तैयारी

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायकों पर कांग्रेस नरमी के मूड में नहीं है। ओडिशा में तीन विधायकों को निलंबित करने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी सख्त ऐक्शन लेने जा रही है। कांग्रेस क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाली है। कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इस बारे में जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के पांच विधायकों ने कथित तौर पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ की। अगर एक और कांग्रेस विधायक निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करता, तो नांदल भाटिया के 11 द्वितीय वरीयता वोट हासिल कर 28 तक पहुंच सकते थे।

अपनी पार्टी के पांच विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button