अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केयू में होगा भव्य योग महोत्सव

कुरुक्षेत्र, 18 जून। स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के न्यू मल्टीपरपज हॉल में प्रातः 6.30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, शोधार्थी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
खेल निदेशक प्रो. डी.एस.राणा ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” निर्धारित की गई है, जबकि हरियाणा सरकार द्वारा “योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा” विषय को राज्य स्तरीय थीम के रूप में अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी विकसित करता है।
प्रो. डी.एस.राणा ने बताया कि प्रतिभागियों को सुबह 6.15 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी तथा योग सत्र का शुभारंभ 6.30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक और व्यावहारिक लाभों की जानकारी मिल सके।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों, अधिकारियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा शोधार्थियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे विश्वभर में सम्मान और स्वीकार्यता प्राप्त हुई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इस विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714