आर्थिक

6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लांच कर दिया है। फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपए रखी गई है, जो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। एक 6GB +128GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 14,499 रुपए रखी गई है। फोन Vibe Violet और Blitz Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसे Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके साथ Gemini Live फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। कैमरा सेटअप में फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 5G सपोर्ट (12 बैंड) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button