देश विदेश

LPG की कमी से निपटने के लिए PNG कनेक्शन बढ़ाने में जुटी सरकार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर एलपीजी सिलेंडर की कमी को देखते हुए सरकार पीएनजी कनेक्शन बढाने में लगी है और अब तक लगभग 5.96 लाख पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन चालू किए गए हैं तथा अतिरिक्त 2.68 लाख कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है, साथ ही लगभग 6.66 लाख नए ग्राहकों ने कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पश्चिम एशिया संकट के बारे में एक वक्तव्य जारी कर बताया कि खाड़ी क्षेत्र में बदलती स्थिति के मद्देनज़र, सरकार ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से समन्वित कदम उठा रही है। वक्तव्य में कहा गया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू एलपीजी, घरेलू पीएनजी और सीएनजी (परिवहन) को 100 प्रतिशत आपूर्ति की जाए।

वाणिज्यिक एलपीजी के लिए अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा औषधि, इस्पात, ऑटोमोबाइल, बीज, कृषि आदि क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम एफटीएल की आपूर्ति को 2 और 3 मार्च की औसत दैनिक आपूर्ति के आधार पर दोगुना कर दिया गया है। सरकार ने आपूर्ति और मांग दोनों पक्षों पर कई संतुलन उपाय पहले ही लागू कर दिए हैं, जिनमें रिफाइनरियों के उत्पादन को बढ़ाना, शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग का अंतराल 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन करना और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक करना, तथा विभिन्न क्षेत्रों को आपूर्ति में प्राथमिकता देना शामिल है। एलपीजी की मांग का दबाव कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध कराए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button