आज की ख़बरआर्थिक

अप्रैल में कारों की धमाकेदार बिक्री

नई दिल्ली

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पश्चिम एशिया संकट के बीच अप्रैल में भी सालाना आधार पर यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। यात्री वाहनों में कार, वैन और उपयोगी वाहन आते हैं। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की बिक्री में अप्रैल में 33 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और यह 2,39,646 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 1,91,122 इकाई पर पहुंच गई। इसके अलावा उसने भारत में दूसरी कंपनी के भी 8,470 वाहन बेचे। मारुति सुजुकी का निर्यात 40,054 इकाई रहा जो अप्रैल 2025 की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की यात्री वाहनों की कुल बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी और 59,701 इकाई रही। इसमें घरेलू बिक्री 31 फीसदी बढक़र 59 हजार पर और निर्यात 111 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 701 इकाई पर रही।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 72 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 9,150 इकाई हो गई। मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा के उपयोगी वाहनों की बिक्री आठ प्रतिशत बढक़र 56,331 इकाई पर रही। तिपहिया की बिक्री में 81 फीसदी की इजाफा हुआ और यह 9,899 इकाई हो गई। दो टन से हल्के वाणिज्यक वाहनों की बिक्री 13 प्रतिशत बढक़र 2,984 इकाई और दो से 3.5 टन तक के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सात फीसदी बढक़र 20,443 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी का कुल निर्यात 47 फीसदी बढ़ा और 4,970 इकाई दर्ज किया गया। रेनो इंडिया की बिक्री अप्रैल 2025 के 2,602 से बढक़र 5,413 इकाई हो गई। निसान की घरेलू बिक्री 75 प्रतिशत बढक़र 3,203 इकाई दर्ज की गई। निर्यात भी 2,185 इकाई पर रहा। इस प्रकार कुल बिक्री 5,388 इकाई रही।

शेयर और मुद्रा बाजार में कोई कारोबार नहीं

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुंबई। शेयर और मुद्रा बाजारों में शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर अवकाश रहा। कारोबारियों ने बताया कि छुट्टी का दिन होने कारण शुक्रवार शेयर और मुद्रा बाजारों में कोई भी कारोबार नहीं हुआ। उनका कहना है, कि बाजार में सोमवार को बाजार में सामान्य कारोबार होगा। अंतरबैंङ्क्षकग मुद्रा बाजार में भी कोई कारोबार नहीं हुआ।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button