चंडीगढ़

पंजाब-चंडीगढ़ में पांच दिन गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट

चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार से अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में गरज के साथ बारिश और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पठानकोट, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और रूपनगर में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखा है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। औसतन 1.1 डिग्री की कमी के साथ तापमान सामान्य से करीब 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतर जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button