उत्तर भारत में बदला मौसम, पारा लुढक़ा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश-आंधी, राजस्थान में रेत का बवंडर

नई दिल्ली
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और तूफान ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
तेज हवाओं और घने बादलों के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में शनिवार दोपहर को प्रकृति का एक अद्भुत और डरावना रूप सामने आया। चूरू में दोपहर करीब 2 बजे और श्रीगंगानगर में अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में धूल और रेत का इतना विशाल गुबार उठा कि उसने पूरे सूरज को ढक लिया। धूल का यह बवंडर इतना घना था कि देखते ही देखते दोपहर के समय ही चारों तरफ घनघोर अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी घटकर शून्य के करीब पहुंच गई।