दिल्ली मेें नौ ISI आतंकी गिरफ्तार, हथियार-हैंड ग्रेनेड जब्त, बड़े शहरों को दहलाना था मकसद

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के नौ एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी, मुंबई और पंजाब समेत बड़े शहरों को दहलाने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईएसआई और अंडरवल्र्ड से जुड़े नौ लोगों को दिल्ली में अलग-अलग जगह हमले का काम सौंपा गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में खूफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया गया था, जिनमें इन आरोपियों को दबोच लिया गया। इसके लिए पिछले कुछ समय से मॉड्यूल पर नजर रखी जा रही थी। इनका मकसद दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब से हैं। कुछ लोग विदेशी भी हैं। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवल्र्ड से भी कनेक्शन सामने आया है। सभी गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में हमला करने की साजिश रच रहे थे। संदिग्ध आतंकियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही पाकिस्तान से लाया गया विस्फोटक भी बरामद किया गया है।