डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को बुलाए 59 अभ्यर्थी, तीन जून को दस बजे आयोग के कार्यालय में चलेगी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-26002 के तहत की जा रही अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 59 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षकों के 312 पदों को भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम सात मई को घोषित किया गया था तथा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था।
उन्होंने बताया कि पदों और उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए अब मेरिट के आधार पर ही 59 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है। डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी 59 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तीन जून को सुबह दस बजे आयोग के कार्यालय में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
भौतिकी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 18 जून को
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोड-26019 के तहत भौतिकी के शिक्षकों की भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 18 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए. एचपी. जीओवी. इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।