महिलाओं को जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं को जादू-टोना और भूत-प्रेत का भय दिखाकर गहने व नकदी ठगने वाले एक अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र की निवासी चंदा देवी से पिछली नौ मई को दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने का भय दिखाकर संपर्क किया था। आरोपियों ने शुद्धिकरण और संकट दूर करने का झांसा देकर महिला के कान की झालियां, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद ठग लिए थे। इस मामले में थाना सरायमीर में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी मोटरसाइकिल से फूलपुर की ओर से खरेवा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस के अनुसार एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद गोली चलाने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी इम्तियाज खान के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है और वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था। उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो कान की झालियां, एक नाक की कील, एक लॉकेट, 11,100 रुपए नकद, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने भाई के साथ विभिन्न जिलों में घूमकर बाजारों और कस्बों में अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था। दोनों पहले महिलाओं को परिवार पर संकट, जादू-टोना या भूत-प्रेत का भय दिखाकर विश्वास में लेते थे और फिर शुद्धिकरण की प्रक्रिया के नाम पर उनके गहने, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ बरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714