SpaceX ने मस्क को किया मालामाल, 1.11 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने

अमरीकी उद्योगपति एलन मस्क 1.11 लाख करोड़ डॉलर के मालिक होने के साथ ही दुनिया के पहले ‘ट्रिलिनेयर’ बन गए हैं। यह कामयाबी उनकी रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के शेयरों में आई भारी तेजी के बाद मिली, जिसने शेयर बाजार में अब तक की सबसे भव्य शुरुआत की है। ब्लूमबर्ग की अमीरों की सूची के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान और मजबूत कर लिया है। अब उनकी कुल संपत्ति 1.11 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 93.24 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।
यह उपलब्धि तब हासिल हुई, जब रॉकेट, दूरसंचार और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से जुड़ी यह कंपनी 2.2 लाख करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुई। कंपनी ने कहा था कि उसके शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर दिए जाएंगे, लेकिन अंतरिक्ष से जुड़े संभावित कारोबार और एलन मस्क की कंपनियों के प्रति निवेशकों के उत्साह के कारण ट्रेडिंग 150 डॉलर पर खुली और कुछ देर के लिए 176.50 डॉलर तक पहुंच गई। शुक्रवार को स्पेसएक्स के शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714