himachal-जिला बिलासपुर के अंतराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शब्द गौतम पुत्र पंकज गौतम गांव रियाणा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह होनहार खिलाड़ी अब चीन में होने जा रही वल्र्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहली से 10 जुलाई तक किया जाएगा। शब्द गौतम का चयन भारतीय अंडर-18 वॉलीबाल टीम के लिए हुआ है।
बरठीं के होनहार खिलाड़ी शब्द गौतम इससे पहले अंडर-16 वॉलीबाल इंडिया कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा थाईलैंड में हुई प्रतियोगिता में बेस्ट लिब्रो का खिताब भी शब्द गौतम अपने नाम कर चुके हैं। शब्द गौतम संगरूर के मुस्ताना साहिब स्पोट्र्स होस्टल में वॉलीबाल खेल की बारीकियां सीखी हैं। वहीं, थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब शब्द गौतम आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714