अब मोबाइल में नहीं बजेगा एमर्जेंसी अलार्म, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस पर लगाई रोक

नई दिल्ली
देशभर में मोबाइल फोन पर एमर्जेंसी अलर्ट भेजने वाली सेल ब्रॉडकास्ट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी (एनडीएमए) की राज्यों को भेजी एडवाइजरी में यह फैसला सामने आया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सूत्रों ने बताया है कि उन्हें एनडीएमए की तरफ से लेटर में अलर्ट का इस्तेमाल रोकने को बोला गया है। सेवा बंद करने की वजह अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है, हालांकि संकेत दिए गए हैं कि संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर तकनीकी और परिचालन समीक्षा चल रही है। जब समीक्षा पूरी होगी और एनडीएमए की तरफ से नए निर्देश मिलेंगे, तभी सेवा बहाल होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम एक पब्लिक वार्निंग प्लेटफॉर्म है, जो किसी खास भौगोलिक क्षेत्र में मौजूद सभी मोबाइल यूजर्स को एक साथ एमर्जेंसी अलर्ट भेजता है। इस सिस्टम की खासियत यह है कि इसे इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और नेटवर्क पर ज्यादा लोड होने पर भी यह काम करता रहता है। आपदा के वक्त जब सामान्य संचार माध्यम ठप हो जाते हैं तब यह सिस्टम सबसे ज्यादा कारगर होता है। अलर्ट मोबाइल स्क्रीन पर तेज आवाज के साथ पॉप-अप नोटिफिकेशन के रूप में आता है। कुछ डिवाइस पर यह अलर्ट जोर से पढक़र भी सुनाया जाता है। यह सेवा सिर्फ कुछ हफ्ते पहले शुरू हुई थी।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मई, 2026 में इस सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम को देशभर में लॉन्च किया था। अधिकारियों ने यह जरूर कहा है कि सेवा बंद करना अस्थायी है। समीक्षा पूरी होने और एनडीएमए के नए निर्देश मिलने के बाद सेवा बहाल की जाएगी। फिलहाल कोई तारीख नहीं बताई गई है।