यात्री वाहनों की बिक्री मई में 27.3% बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री ने 4,38,854 इकाई के साथ मई महीने का नया रिकॉर्ड बनाया। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में कंपनियों ने कुल 4,38,854 यात्री वाहन बेचे। यह एक साल पहले की 3,44,656 इकाई की तुलना में 27.3 प्रतिशत अधिक है और मई माह का नया रिकॉर्ड है। यात्री वाहनों में कारों, उपयोगी वाहनों और वैन को शामिल किया जाता है।
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यात्री वाहनों, तिपहिया और दुपहिया की बिक्री ने मई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दुपहिया की बिक्री भी 14.8 प्रतिशत बढ़कर 19,02,209 इकाई के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसमें स्कूटरों की बिक्री में 27.4 प्रतिशत का, मोटरसाइकिलों में 7.2 प्रतिशत और मोपेड में 30.3 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। महीने के दौरान 7,39,667 स्कूटर और 11,13,973 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई। जबकि तिपहिया की बिक्री 31.1 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि के साथ 70,720 इकाई हो गयी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
राजेश मेनन ने कहा कि दुपहिया और तिपहिया की बिक्री ने भी मई का नया रिकॉर्ड बनाया है। उनका कहना है कि मई में रिकॉर्ड बिक्री के कई कारण हैं। इनमें वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में पिछले साल सितंबर में की गई भारी कटौती और बैंकों तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा वाहन ऋण पर ब्याज दरों में कमी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल मई में बिक्री सुस्त रहने के कारण इस साल प्रतिशत वृद्धि बड़ी दिख रही है।