आज की ख़बरपंजाब

गतका एसोसिएशन पंजाब ने मनाया विश्व गतका दिवस

फरीदकोट, 21 जून 2026 – गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के नेतृत्व में गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट द्वारा वार्षिक विश्व गतका दिवस मनाते हुए यहां पुरानी दाना मंडी में ‘विरसा संभाल गतका कप’ आयोजित किया गया जिसमें प्रथम सहाय गतका अखाड़ा, लुधियाना की टीम विजेता रही।
यह जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव तलविंदर सिंह फिरोजपुर और उपाध्यक्ष तथा गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट के अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस गतका कप में लड़कों की चार टीमों और लड़कियों की एक टीम ने भाग लिया। जत्थेदार बाबा बिनोद सिंह गतका अखाड़ा फरीदकोट तथा सरदार गुरसेवक सिंह भाणा लजीज के सहयोग से आयोजित इस गतका कप में शहर की विभिन्न प्रमुख हस्तियों ने भी भागीदारी की।
इस विरसा संभाल गतका कप के बारे में अधिक जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय गतका कोच नरेंद्रपाल सिंह पारस ने बताया कि इस गतका प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम सहाय गतका अखाड़ा, लुधियाना, द्वितीय स्थान जत्थेदार बाबा बिनोद सिंह गतका अखाड़ा, फरीदकोट तथा तृतीय स्थान अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ा, कोटकपूरा ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर आयोजित गतका सोटी प्रतियोगिता में कश्मीर सिंह कोटकपूरा ने प्रथम स्थान, साहिबप्रीत सिंह लुधियाना ने द्वितीय स्थान तथा नवकरण सिंह फरीदकोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अन्य के अलावा जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह सोढ़ी, बाबा सतनाम सिंह कार सेवा वाले जंड साहिब सादिक, सरदार अच्छर सिंह, हरदीप सिंह, राष्ट्रीय गतका कोच शेरी सिंह भांबरी फतेहगढ़ साहिब,
प्रदीप सिंह लुधियाना व आकाशदीप सिंह सहित शहजाद कौर फरीदकोट आदि भी उपस्थित रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button