फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर, दो बार का चैंपियन उरुग्वे 2-2 पर रोका; 92 साल में मिस्र की पहली जीत

फीफा वल्र्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप जी और ग्रुप एच के मुकाबले खेले गए। ग्रुप जी में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र ने अपना पहला वल्र्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। ग्रुप एच के मैच में केप वर्डे ने शानदार खेल दिखाते हुए दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। इन नतीजों के बाद दोनों ग्रुपों में नॉकआउट दौर में पहुंचने की जंग और रोमांचक हो गई है। केप वर्डे ने पूर्व वल्र्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया।
मियामी में खेले गए मुकाबले में केप वर्डे ने पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। इससे पहले वह स्पेन को भी 0-0 से ड्रॉ पर रोक चुका है। इस ड्रॉ के साथ ही ग्रुप एच में नॉकआउट की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है। स्पेन चार अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर है, जबकि उरुग्वे और केप वर्डे दोनों के 2-2 अंक हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714