एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कारोबारी ने पत्नी एवं 3 बच्चों को जहर देने के बाद लगाया फंदा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि 45 वर्षीय बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दिया और बाद में स्वयं फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी।
पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि शाहिद मूल रूप से बिहार का निवासी था। उसका भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा क्षेत्र में रहता है, जिसने पांचों शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक सय्यद उमेर अली से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उमेर पूर्व महापौर एजाज ढेबर के निजी सचिव रह चुके हैं। पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी मकान मालिक सय्यद उमेर अली के मकान में पिछले लगभग आठ माह से किराए पर रह रहे सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू अपनी पत्नी राबिया पुत्र इरशाद अली, पुत्री शाहिदा तथा बेटी इरशाबा बेगम के साथ रहते थे। शाहिद पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था, जबकि उसका पुत्र एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714