मनोरंजन

रकुल प्रीत सिंह ने कबूला आपकी थाली में क्या है चैलेंज

मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दि इंडिया स्टोरी से जुड़े प्तआपकी थाली में क्या है चैलेंज को स्वीकार करते हुए फूड सेफ्टी और भोजन की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल का समर्थन किया है। अभिनेत्री काजल अग्रवाल द्वारा नामित किए जाने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी थाली की तस्वीर साझा की और लोगों से रोजाना खाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने अपने पोस्ट में काजल अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी थाली में स्वच्छ और संतुलित भोजन शामिल था, जो फिल्म के संदेश के अनुरूप है।

रकुल ने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अभिनेता एवं निर्माता जैकी भगनानी तथा अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को चैलेंज के लिए नामित किया। वहीं काजल अग्रवाल ने भी रकुल की पोस्ट को रीशेयर कर उनकी भागीदारी की सराहना की और अभियान के मूल संदेश को दोहराया। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे प्तआपकी थाली में क्या है अभियान के तहत लोगों को अपनी थाली की तस्वीर साझा करने के साथ भोजन की गुणवत्ता, खेती में कीटनाशकों के उपयोग और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button