देश विदेश

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे महापाप के बाद अब प्रायश्चित, अनुष्ठान शुरू

राम मंदिर में 10 दिवसीय विशेष प्रायश्चित एवं शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू किया गया है, जिसमें 70 वैदिक आचार्य शामिल हैं। ये आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार और अन्य धार्मिक क्रियाएं कर रहे हैं, ताकि मंदिर परिसर को शुद्ध किया जा सके।

अयोध्या में हुई चढ़ावा चोरी ने लाखों राम भक्तों को उदास कर दिया है। इस घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की शुद्धता को बहाल करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार सुबह से भगवान से क्षमा-याचना के लिए विशेष पूजा-पाठ शुरू हुआ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 18 पुजारी और पांच आचार्य वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं। पुजारी दिन में दो बार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और हवन करेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आरोपी टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे के रिमांड पर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को 39 घंटे की रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में रिमांड याचिका दाखिल की थी, जिसे मंजूरी मिल गई। टिन्नू पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी था। मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था। मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से एक लाख और मनीष के घर से दाक लाख रुपए बरामद किए थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button