एम्स सुपर स्पेशियलिटी राउंड-वन का सीट आबंटन परिणाम जारी

नई दिल्ली
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईएनआई एसएस 2026 राउंड-1 सीट आबंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसिलिंग के पहले चरण में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आबंटन परिणाम देख सकते हैं। सीट आबंटन सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। इसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी, आबंटित संस्थान और कोर्स की जानकारी दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को सीट आबंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
छात्र ऐसे सुरक्षित करें अपनी सीट
राउंड-1 में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करनी होंगी। अभ्यर्थियों को सीट आबंटन स्वीकार करना होगा और यह भी तय करना होगा कि वे आगे की काउंसिलिंग में भाग लेना चाहते हैं या नहीं। इसके अलावा, उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे और निर्धारित तिथि पर आबंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आबंटित सीट रद्द की जा सकती है।
वेबसाइट पर रखें नजर
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े नए अपडेट और महत्त्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।