सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर चला बुलडोजर
सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान भारी संख्या पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही आरोपी पर एनएसए लगाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं इस घटना की जांच के लिए भाजपा ने 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है। कार्रवाई के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि घर गिरता देख प्रवेश शुल्का की मां फूट-फूट रो रही हैं। कुछ महिला सिपाही उनको संभालने की कोशिश कर रही हैं।
#WATCH गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है। कानूनी कार्रवाई हुई,उस पर NSA लगेगा। कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा। अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा: प्रवेश शुक्ला द्वारा एक व्यक्ति पर पेशाब करने के वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री… pic.twitter.com/F5PMpMzkeD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2023
जानकारी के अनुसार, राजस्व टीम ने बुधवार सुबह से अवैध निर्माण जगह को चिन्हित कर लिया था। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। बुलडोजर से घर का अवैध भाग गिरा दिया गया। घर को गिराने की कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां बेहोश हो गई। वहीं घरवालों का भी रो-रो कर बुरा हाल था।
करे कोई, भरे कोई … इसलिये बुलडोजर गलत है … आरोपी की मां फूट-फूटकर रोई बेहोश हो गई … पूरा परिवार हाथ जोड़ता रहा लेकिन बुलडोजर नहीं रूका … #प्रवेश_शुक्ला #PraveshShukla pic.twitter.com/uyeK5We4rI
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) July 5, 2023
प्रवेश के पिता का आरोप है कि साजिश करने वाले 4 लाख रुपए मांग रहे थे। परिवार के लोगों पर ही फंसाने का आरोप लगाया जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल साहू ने वीडियो बनाया था। इसकी कोर्ट में पेशी होगी। वीडियो बनाने और वायरल करने वाले पर भी कार्रवाई होगी। पेन ड्राइव पुलिस ने जब्त कर लिया है।
क्या है मामला ?
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में सीधी पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर हुई है, जो भाजपा से जुड़ा बताया जाता है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।