पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ऑफिस में CBI की रेड, रिश्वतखोरी के मामले पर की छापामारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार देर रात पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली स्थित दफ्तर पर छापा मारा। इस दौरान कथित रिश्वतखोरी मामले में विजिलेंस प्रमुख के रीडर ओपी राणा समेत बिचौलियों राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि ये लोग एक मामले को निपटाने के लिए 20 लाख रुपए की सौदा कर रहे थे। सीबीआई ने चंडीगढ़ के एक पांच सितारा होटल में जाल बिछाकर कार्रवाई की, जहां कथित तौर पर शिकायतकर्ता के साथ सौदेबाजी चल रही थी।
सीबीआई टीम ने मलोट स्थित गोयल परिवार के घर पर भी छापा मारा, जहां से कुछ दस्तावेज और करीब पांच लाख रुपए नकद बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि राघव गोयल भाजपा से जुड़े एक प्रमुख नेता हैं। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के फरार होने और फोन न उठाने की भी जानकारी सामने आई है। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार माना जा रहा है जब किसी राज्य जांच एजेंसी के दफ्तर पर भ्रष्टाचार के आरोपों में केंद्रीय एजेंसी ने छापा मारा हो।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अफसरों में भगदड़
दूसरी ओर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि सीबीआई रेड के बाद अफसरों, मंत्रियों और नेताओं में भगदड़ मच गई है और अब भ्रष्टाचारियों के हिसाब का समय नजदीक आ गया है। $खुद को बचाने के रास्ते ढूंढने लगे है पर भ्रष्टाचारी बचेंगे नहीं, जल्द की सभी पकड़े जाएंगे।