फिल्म 72 हूरें रिलीज , फिल्ममेकर बोले- लोग उसे प्यार कर रहे हैं,मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं
फिल्म 72 हूरें के मेकर अशोक पंडित को धमकी मिली है। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकाया गया है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा मिली है।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। मुझे धमकियां मिलते ही मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुंबई CP को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा था… मैं उन सभी लोगों से कहूंगा कि मैं डरने वालों में से नहीं हूं। यह आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई है जो मेरे लिए अहम है क्योंकि मैंने कश्मीर में आतंकवाद को करीब से देखा है।
#WATCH मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। मुझे धमकियां मिलते ही मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुंबई CP को सुरक्षा देने के लिए… pic.twitter.com/EySXECN3se
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2023