हरियाणा

हरियाणा में पहली बार रैड ब्रैस्टिड पैराकीट नाम का पक्षी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दिखा

कुरुक्षेत्र, 05 दिसम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का हरा-भरा परिसर अपने आप में जैव विविधता से परिपूर्ण है। 23 नवंबर 2023 को प्राणी शास्त्र विभाग की शोधार्थी अरूणा यादव को कुवि कैम्पस परिसर में एक संकटग्रस्त प्रजाति का रैड ब्रैस्टिड पैराकीट पक्षी रिकॉर्ड किया जो हरियाणा में पहले कभी भी नहीं देखा गया है। ऐसा संकटग्रस्त प्रजाति का पक्षी मिलना विश्वविद्यालय परिसर के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाता है। पहली बार हरियाणा में ऐसी स्पॉटिंग पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शोधार्थी अरूणा यादव व उनके अनुसंधान पर्यवेक्षक डॉ. दीपक राय बब्बर को बधाई दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

शोधार्थी अरूणा यादव ने बताया कि 4 दिसंबर 2023 को भी रैड ब्रैस्टिड पैराकीट पक्षी को देखा गया व उसके घोसले की भी पहचान की गई। उपस्थित लिट्रेचर और विशेषज्ञों से चर्चा करके यह पता चला है कि पहले हरियाणा राज्य के पूरे क्षेत्र यह पक्षी नहीं देखा गया। शोधार्थी अरूणा यादव केयू के जूलॉजी विभाग में डॉ. दीपक राय बब्बर के निर्देशन में पक्षियों की विविधता पर अपना शोध कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस पक्षी पर पूरा सर्वे करके इसके निष्कर्ष को प्रकाशित किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

संकटग्रस्त प्रजाति के पक्षी रैड ब्रैस्टिड पैराकीट के मिलने पर प्राणी शास्त्र विभाग के अध्यक्ष व अरूणा यादव के पर्यवेक्षक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऐसी दुर्लभ पक्षी की प्रजाति का हरियाणा व विश्वविद्यालय में रिपॉर्ट होना बहुत ही सुखद बात है। इस प्रजाति के पक्षी प्रवासी पक्षी नहीं होते हैं बल्कि एक स्थिर भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं। इस तरह हरियाणा में इस पक्षी का मिलना इसकी भूगौलिक क्षेत्र सीमा के बढ़ने को दर्शाता है या फिर ये एक फैरल पक्षी का भी उदाहरण हो सकता है। निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अधिक सर्वें की जरूरत है तथा आगे भी इस पक्षी के घोंसले व उपस्थिति के डेटा को रिकॉर्ड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैड ब्रैस्टिड पैराकिट परिसर में एकमात्र पक्षी मिला है और वो भी मादा पक्षी है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button