चंडीगढ़

चंडीगढ में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

रिपोर्ट : विनोद शर्मा/चंडीगढ़

चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में कांग्रेस कमेटी कार्यालय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की105वीं पुण्यतिथि मनाई गई इसकी अध्यक्ष आज चंडीगढ़ के प्रधान एचएस लकी जी ने की और चंडीगढ़ की महिला प्रधान दीपा दुबे के अलावा और भी कई नेता यहां पहुंचे हुए थे सभी ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी को याद किया उनका कहना था कि यदि देश ने तरक्की की है तो यह इंदिरा गांधी जी की देन है चाहे वह परमाणु का परीक्षण हो या फिर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई यों के बीच में भारत की अहमियत क्या है यह श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने इन लोगों को बताया तभी हमारा देश लोकतंत्र जो सबसे बड़ा है बन पाया चंडीगढ़ के अध्यक्ष लकी जी का यह भी कहना था कि यदि पाकिस्तान के दो टुकड़े करने कि किसी में हिम्मत थी तो हमारी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की उन्होंने ही बांग्लादेश को आजाद करा कर बांग्लादेश की स्थापना की गरीबों के बीच में वह सदा याद रखी जाएंगी गरीबों के लिए उन्होंने कई काम किए बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी उन्हीं की देन है

चंडीगढ़ के अध्यक्ष के अलावा और भी कांग्रेसी नेताओं ने हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी भारत की ताकतवर प्रधानमंत्री थी उन्होंने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर बांग्लादेश बनवा दिया था उनका लोहा पूरे विश्व में माना जाता है।

यह भी पढ़ें ...  मानव मंगल स्मार्ट स्कूल-88 में दो दिवसीय स्केटिंग कार्निवल संपन्न

 

उन्होंने अपने कार्यकाल में पाकिस्तान के सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया और भारत का झंडा लहराया और वह पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से आज भी जानी जाती हैं और लोग उनकी प्रशंसा करते हैं।

 

चंडीगढ़ की महिला प्रधान श्रीमती दीपा दुबे ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी विशाल प्रतिभा के धनी थे। वह किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं करते थी उन्होंने अपने देश के लिए बलिदान तक दे दिया उनके पूरे परिवार ने इस देश के लिए जो बलिदान दिया है वह हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने यहां पर श्रीमती इंदिरा गांधी जी को याद करते हुए कहा कि हम श्रीमती इंदिरा गांधी जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलेंगे और चलते रहेंगे और इस अखंड भारत को किसी भी हालत में बिखरने नहीं देंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button