पत्नी का गला घोंट फंदे पर झूला पति, गृहक्लेश के चलते उठाया खौफनाक कदम, डबल डेथ से हडक़ंप

हरियाणा के हिसार जिले के मय्यड़ गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के ही 36 वर्षीय बलजीत ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी दर्शना की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दंपती अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। मृतक बलजीत गांव में ही डीजे चलाने का काम करता था। वहीं, घटना का खुलासा तब हुआ जब बलजीत की मां सुबह दूध लेने गई हुई थी। घर पर बलजीत और उसकी पत्नी दर्शना मौजूद थे। जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो उनके बच्चों ने कमरे के पास जाकर देखा। कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। बच्चों ने जब खिडक़ी (जंगले) से झांककर अंदर देखा, तो बलजीत फांसी के फंदे पर झूल रहा था। वहीं, मासूम बच्चों ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने दरवाजा तोडक़र जब कमरे में प्रवेश किया, तो उनके होश उड़ गए। बलजीत फांसी पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी दर्शना जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी।
दर्शना के गले पर रस्सी से घोंटने के गहरे निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के एएसआई राजेश कुमार और फॉरेंसिक जांच टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर हिसार के जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, पत्नी के चरित्र पर था शक, इस कारण होती थी दंपती में अनबन। वहीं, जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में मामला गृहक्लेश या आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दोनों शवों का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में मामला गृहक्लेश या आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714