आज की ख़बरआर्थिक

ज्वेलरी शेयर 12 फीसदी टूटे, चांदी की चमक बढ़ी

नई दिल्ली

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स , सेनको गोल्ड और स्काई गोल्ड जैसे शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। इस बिकवाली की मुख्य वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को हैदराबाद में दिया गया वह संबोधन है, जिसमें उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नागरिकों से सोने की खरीद टालने की अपील की है। वैसे पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी ने जब-जब देशवासियों से कोई अपील की है, उसका लोगों ने पालन किया है, चाहे रसोई गैस की सबसिडी छोडऩे की अपील हो या फिर कोविड के दौरान नियमों को पालन करना हो। पीएम की अपील के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की मांग में सुस्ती नजर आई, लेकिन इसके उलट चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों और आम ग्राहकों का रुख बदला हुआ दिखा। जहां सोने के शोरूम्स में फुटफॉल कम रहा, वहीं कमोडिटी मार्केट में चांदी के प्रति आकर्षण बढ़ गया। चांदी की कीमतें सोमवार सुबह 2,200 प्रति किलोग्राम तक बढ़ गईं। ट्रेडिंग के दौरान चांदी की कीमत बढक़र 2,64,922 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि गोल्ड की कीमतें एक दायरे में बनी हुई हैं। बता दें, भारत हर साल करीब 750 टन सोना आयात करता है। अगर यह मांग 50 फीसदी भी कम होती है, तो अरबों डॉलर की विदेशी करेंसी बच सकती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button