आज की ख़बरचंडीगढ़

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, सेक्टर 17 में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी

चंडीगढ़

चंडीगढ़–चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में सोमवार सुबह 7 बजे मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। यह बिल्डिंग काफी समय से खाली थी। इस वजह से हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसके पास ही DC ऑफिस और नामी शोरूम स्थित है। जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग करीब 1970 में बनी थी।

 

यह बिल्डिंग शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित है। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग 5 मंजिला थी। उन्होंने बताया कि जब यह बिल्डिंग गिरी तो ऐसा लगा जैसे कोई कोई ब्लास्ट हुआ हो। कुछ समय के लिए दहशत फैल गई।इस बिल्डिंग में पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री का होटल चलता था। यहां कंस्ट्रक्शन के दौरान दरारें आने पर बिल्डिंग सील की गई थी, जिसके बाद ठेकेदार फरार हो गया था।बिल्डिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। जब ये 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी तो लोगों को लगा की आसपास कोई ब्लास्ट हुआ है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बिल्डिंग में करीब 2 महीने से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इससे इमारत में दरारें आ गई थीं। जैसे ही मामला प्रशासन के ध्यान में आया था तो उसके बाद 27 दिसंबर को बिल्डिंग को सील कर दिया गया था।

आजादी के बाद चंडीगढ़ ही पहली प्लांड सिटी बसाई गई थी। 2 अप्रैल 1952 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आधारशिला रखी थी। यहां सेक्टर 1 से लेकर 30 तक कई हैरिटेज बिल्डिंग हैं। इस इलाके में इमारतों के निर्माण या रेनोवेशन को लेकर प्रशासन भी सख्त रहता है।

यह भी पढ़ें ...  मुख्यमंत्री द्वारा कनाडा में हिंसा और नफरत की घटनाओं की कड़ी निंदा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button