नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़ते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह कुछ घंटों के बाद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. नीतीश कुमार को पाला बदलने पर अब विपक्षी दलों के नेताओं ने उन पर निशाना साधा है और नीतीश कुमार का आलोचना की है.
बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बिहार के उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। ‘ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम’…”
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बिहार के उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। 'ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम'…" pic.twitter.com/JOXtXLISev
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वे बहुत अनुभवी व्यक्ति हैं… वे बार-बार अपना राजनीतिक रंग बदलते हैं और राजनीतिक रंग बदलने में वे गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते हैं… बिहार की जनता उन्हें और उन्हें दिल्ली से नचाने वालों को सही जवाब देगी…
#WATCH पश्चिम बंगाल: कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया है इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वे बहुत अनुभवी व्यक्ति हैं… वे बार-बार अपना राजनीतिक रंग बदलते हैं और राजनीतिक रंग बदलने में वे गिरगिटों को कड़ी टक्कर देते… pic.twitter.com/CPPnzHAn4T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024