चंडीगढ़

पम्मी बाई का एल्बम सदके मैं तेरे रिलीज़

चंडीगढ़। प्रसिद्ध लोक गायक पम्मी बाई का नया एल्बम सदके मैं तेरे का रिलीज़ चंडीगढ़ प्रेस क्लब में बुधवार को किया गया। इस मौक़े पर सांसद और     पद्मश्री हंसराज हंस, मोहम्मद सदीं, पंजाब की गायिका सतविंदर बिट्टी और सुख्खी बराड़, म्यूज़िक डायरेक्टर श्याम भाई भी मौजूद रहे।

 

 

 

इस मौक़े पर पम्मी बाई ने कहा कि यह गीत यूरोप में शूट किया गया है। जिसकी खूबी है आपके सदके हम हैं। उन्होंने कहा कि रिवायती गानों के माध्यम से ही देश की सभ्यता पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि गाने के बोल ही उसकी खूबी हैं, इसमें हमने संदेश दिया है कि सदके मैं तेरे यानी आप सभी सुप्रीम हैं।

 

 

 

वहीं हंसराज हंस ने कहा कि कोई भी सभ्यता गायकों से पहचानी जाती है। भारतीय सभ्यता की पहचान उसके लोक गीत हैं। जिन्होंने अब देश के साथ विदेशों ेमें अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें ...  किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए पंजाब सरकार आगे बढ़ी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button