पंजाब

गुरदासपुर में तीन को शूट कर खुद को मारी गोली

गुरदासपुर के बटाला में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसे रोकने के लिए आगे आए अपने ही फौजी दोस्त को भी गोली मार दी। इसके तुरंत बाद आरोपी ने खुद के सिर में भी गोली मार आत्महत्या कर ली। इन सभी की लाशें घर के अंदर बाहर और आरोपी की लाश घर की किचन में मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया, कि मनजोत सिंह अपने माता-पिता की मौत के बाद अपनी हिस्से की जमीन बेच चुका था और अकसर रिश्तेदार निशान सिंह से पैसों की मांग कर झगड़ा करता रहता था। मंगलवार को वह अपने साथी परगट सिंह के साथ निशान सिंह के घर पहुंचा, जहां उसने निशान सिंह की पत्नी हरदीप कौर और बेटे हरअमृत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मनजोत सिंह ने परगट सिंह को भी गोली मार दी और बाद में उसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में हत्या और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात बटाला के थाना सेखवां के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडी कराल में हुई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है, कि गांव मुंडी कराल में रहने वाले व्यक्ति मनजोत सिंह का अपने ही परिवार से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया, कि मनजोत अपना आपा खो बैठा। उसने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और सबसे पहले अपनी सगी चाची हरजीत कौर की छाती में गोली मारीए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने महज 12 साल के मासूम चचेरे भाई हरी अमृतपाल सिंह को भी गोली मार दी। इन दोनों की लाशें घर के आंगन और कमरे में पड़ी मिलीं। गोलियों की आवाज और चीख पुकार सुनकर मनजोत का दोस्त परगट सिंह मौके पर पहुंचा। परगट सिंह भारतीय सेना का जवान था। उसने मनजोत को रोकने की कोशिश की तो उसने फौजी दोस्त को भी घर के बाहर दौड़ाकर सीने में गोली मारी। पुलिस को उसकी लाश घर के बाहर मौजूद झाडिय़ों में पड़ी मिली है। तीन कत्ल करने के बाद आरोपी मनजोत सिंह अपने घर की रसोई में गया और वहां उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके हाथ में पिस्टल लगी हुई थी। इस सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलते ही बटाला पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। डीएसपी सिटी सुखिंदर सिंह और थाना सेखवां के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कत्ल के तरीके और सबूतों को इक_ा करने के लिए स्पेशल फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। पुलिस हर उस एंगल को खंगाल रही है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button