आज की ख़बरहरियाणा

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़26 जून। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से प्रदेश एवं देशवासी आहत है और आस्था के नाम पर कभी खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के अंतर्गत श्राइन बोर्डों के अधीन जितने भी पूजा स्थल हैउनमें चाढ़ावे की निष्पक्ष और स्वतंत्र ऑडिट होनी चाहिए। शुक्रवार को इस संदर्भ में दुष्यंत चौटाला ने दो पेज का एक पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखा।  

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर राम मंदिर जैसी बड़ी संस्था में गड़बड़ी हो सकती है तो ऐसे में हरियाणा में सीएम की अध्यक्षता में दो बड़े श्राइन बोर्ड गुरुग्राम स्थित श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड और पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड आते हैयहां भी सरकार को स्वतंत्र तरीके से चाढ़ावे की जांच करवानी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन प्रमुख मंदिरों के चढ़ावेसंपत्तियों और खातों की सीएजी या किसी प्रतिष्ठित स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने श्राइन बोर्ड की बैठकों के मिनट्सएजेंडा और ऑडिट किए गए खातों का पूरा ब्यौरा आम जनता के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की भी मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने अयोध्या के राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि खातों को जनता के सामने रखने से किसी पर शक पैदा नहीं होताबल्कि एक पारदर्शी व्यवस्था से संस्था की पवित्रता और करोड़ों भक्तों की आस्था और अधिक मजबूत होती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button