अमरीका-भारत के रिश्ते 30 साल में सबसे खराब, ट्रंप पर भडक़े अमरीकी सांसद; कहा, सब बर्बाद कर दिया

अमरीकी कांग्रेसमैन रो खन्ना ने कहा है कि भारत और अमरीका के रिश्ते पिछले 30 सालों के सबसे निचले स्तर पर हैं। उन्होंने इसके लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है। डेमोके्रट सांसद ने वॉशिंगटन, डीसी में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) लीडरशिप समिट 2026 में ट्रंप की विदेश नीति की कड़ी आलोचना की और तर्क दिया कि ईरान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की आक्रामकता ने भारत को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाया है।
रो खन्ना ने यह भी कहा कि अगर उनकी बात पर यकीन न हो तो भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से इसकी पुष्टि की जा सकती है। अमरीकी सांसद ने ईरान पर हमले की कड़ी आलोचना की और इसे पारंपरिक सहयोगियों से सलाह लिए बिना शुरू किया गया एकतरफा युद्ध बताया। समिट में भारतवंशी अमरीकी कांग्रेसमैन खन्ना ने कहा कि मैं घुमा-फिराकर बात करने वालों में नहीं हूं। मैं चीजें वैसी ही बताता हूं, जैसी वे हैं। अमरीका-भारत संबंध पिछले 30 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ ट्रंप के युद्ध को बेहद विनाशकारी बताया और कहा कि इसने भारत में गैस की कीमतों पर बहुत बुरा असर डाला है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बिना सलाह एकतरफा युद्ध से उठा भरोसा
अमरीकी सांसद ने आगे कहा कि हमने अपने सहयोगियों- यूरोप, कनाडा या भारत से सलाह लिए बिना एकतरफा युद्ध किया। इसने दुनिया में गड़बड़ी पैदा की और हमारी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने टैरिफ विवाद को अतार्किक बताया और चीन में भारतीय राजदूत के साथ एक मुलाकात का जिक्र किया। खन्ना ने कहा कि मैं चीन में था और भारतीय राजदूत ने मुझसे कहा, आपके इन राष्ट्रपति की वजह से पीढ़ी का भरोसा टूट गया है।
भारत के साथ संबंधों को बहुत महत्त्व देते हैं ट्रंप
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वाशिंगटन। भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बात को खारिज किया कि भारत-अमरीका के बीच संबंध कमजोर हो रहे हैं। यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ संबंधों को बहुत महत्त्व देते हैं और व्यापार, तकनीक, रक्षा और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत में अमरीकी राजदूत ने एक घटना का जिक्र किया, जब ट्रंप ने मियामी से पीएम मोदी को सुबह छह बजे फोन करने का फैसला किया, यह तब हुआ था, जब ट्रंप वहां अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के मुकाबले देख रहे थे। गोर ने ट्रंप की बात याद करते हुए कहा, मैंने कहा सर वहां (भारत में) सुबह के 6 बजे हैं। उन्होंने कहा, वह (मोदी) जाग रहे होंगे। वह (मोदी) मेरी तरह ही हैं।