अपराधपंजाब

पंजाब : बटाला में एनकाउंटर के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार, हैरी चट्ठा गिरोह से जुड़े हैं आरोपी

पंजाब के बटाला में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हैरी चट्ठा द्वारा चलाए जा रहे एक फिरौती रैकेट का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने मुकाबले दौरान जवाबी गोलीबारी की।

 

इस दौरान एक आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने मुख्यारोपी सहित 6 लोगों को 4 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है।

 

 

हैरी चट्ठा गुरदासपुर के बटाला का रहने वाला है जो ए क्षेणी का गैंगस्टर है । हैरी चट्ठा 2016 के नाभा जेल ब्रेक कांड में शामिल था इस पर रंगदारी व अपहरण के कई मामले दर्ज हैं व अब इसके गुर्गों को गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।जिसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा ट्वीट करके इसकी जानकारी सांझी की गई है।

 

यह भी पढ़ें ...  पंजाब में पराली न जलाने का संदेश लेकर गया था सरकारी मुलाजिम, किसानों ने बंधक बनाकर माचिस पकड़ाई

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button