दिल्ली यूनिवर्सिटी में समर इंटर्नशिप पाने का मौका, इस डेट तक करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने वाइस चांसलर समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsw.du.ac.in पर जाकर 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह समर इंटर्नशिप प्रोग्राम कुल दो महीने का होगा और इसे जून से जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान चयनित छात्रों को यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रशासनिक और संस्थागत कार्यों से जुडऩे का अवसर मिलेगा। इस इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी नियमित पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान करना है।
इसके तहत छात्रों को यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ढांचे, कार्यप्रणाली और संस्थागत गतिविधियों को समझने का मौका मिलेगा। इससे उनकी प्रोफेशनल स्किल्स, निर्णय लेने की क्षमता और कार्य अनुभव में सुधार होगा। इसके अलावा, हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक नई पहल सेमेस्ट अवे प्रोग्राम की भी घोषणा की है। इस योजना के तहत अंडरग्रेजुएट छात्र एक सेमेस्टर के लिए विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर सकेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर, मल्टीडिसिप्लीनरी लर्निंग, बेहतर पढ़ाने के तरीके, रिसर्च के मौके, इंटर्नशिप और ग्लोबल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक बैठक भी आयोजित की थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714