
दसूहा (होशियारपुर), 3 मई
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होशियारपुर जिले के दसूहा हलके के घोगरा में लोक मिलनी में विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए एलान किया कि जब तक आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है, महिलाओं को उनकी सम्मान राशि और सूबे में मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।
इस मौके पर उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) अधिनियम, 2026 ने बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी रूप से व्यवस्था कर दी है क्योंकि बेअदबी के अपराधी को अब उम्रकैद की सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की नीयत साफ होती तो बहुत पहले बेअदबी की घटनाओं का होना बंद हो सकता था।
पंजाब को नशों में डुबोने के लिए अकाली दल और सूबे को बदनाम करने के लिए हर रोज झूठा प्रचार करने वाली सभी विपक्षी पार्टियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार और पहले आई सरकारों में एक ही फर्क है कि अब लोगों का पैसा लोगों के पास जाता है, पहले की तरह नेताओं की जेबों में नहीं जाता।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लोक मिलनी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सूबे की बेमिसाल तरक्की और खुशहाली से ईर्खा करते हुए पंजाब के द्रोही बुरी नीयत से मेरे खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। ये ताकतें जो सूबे के विकास और इसके लोगों की खुशहाली की दुश्मन हैं, अब मुझे बेहूदा मुद्दों पर बदनाम करने के लिए निचले स्तर पर गिर चुकी हैं। मेरा जीवन एक खुली किताब है क्योंकि मैंने अपना सारा जीवन पंजाब और पंजाबियों की भलाई को समर्पित किया है और इस नेक काम के लिए सख्त प्रयास कर रहा हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “परंपरागत पार्टियों ने हमेशा लोगों को अपना वोट बैंक समझा है और कभी उनकी भलाई की परवाह नहीं की, और वे इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण मेरे खिलाफ निराधार प्रचार कर रहे हैं।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये ताकतें अब निराधार, तर्कहीन और भ्रामक प्रचार से मेरी छवि खराब करने पर तुली हुई हैं, जिस कारण सूबे के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। मैं सूबे के बेमिसाल विकास को सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से काम कर रहा हूं और प्रतिदिन हम लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई लोक-हितैषी कदम उठा रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पिछली सरकारों के विपरीत, मैंने कभी भी सरकारी खजाने से एक पैसा भी नहीं मांगा, बल्कि मैंने यह सुनिश्चित किया है कि करदाताओं का एक-एक रुपया जनता की भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जाए।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “उनके बेटे और भाई के नाते मैं अपने पहले के नेताओं की तरह अमीरी की जिंदगी जीने के बजाय आम लोगों के दुख-दर्द बांटने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हूं। पहले का कोई भी शासक लोगों के पास इस तरह नहीं आया था कि उनकी मुश्किलों के बारे में खुलकर बातचीत करे और उन मुश्किलों को लगन से हल करे।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “उन घमंडी सियासतदांनों ने हमेशा लोगों से मिलने के बजाय अपने महल की ऊंची दीवारों में अपने आप को सीमित रखा है और अब सूबा सरकार के हर कदम से वे बौखलाए हुए हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मैं हमेशा विकासोन्मुखी और नागरिक केंद्रित नीतियां बनाने के लिए सीधे लोगों से फीडबैक लेने के लिए मैदान में रहा हूं, जिससे पंजाब के विकास को बड़ा बढ़ावा मिला है। इससे पूरा विपक्ष सदमे में है और सभी विरोधियों ने झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने के लिए सोची-समझी रणनीति से मेरे खिलाफ हाथ मिलाया है।”
उन्होंने आगे कहा, “ये ताकतें मनघड़ंत और अपमानजनक कहानी गढ़कर लोगों को बहकाने की कोशिश कर रही हैं, जिसे लोग स्वीकार नहीं करेंगे और इन ताकतों को सबक सिखाया जाएगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा, “सूबे के समझदार लोग विपक्ष के इन नेताओं के संदिग्ध और धोखेबाज चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे जरूर इन्हें सबक सिखाएंगे। विपक्ष के नाटक मुझे कभी भी सूबे के लोगों की सेवा से नहीं रोक सकते और मैं अपनी अंतिम सांस तक डटा रहूंगा।”
उन्होंने आगे कहा, “इन पार्टियों के पास सूबा सरकार के खिलाफ कोई एजेंडा नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार ने लोक भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिसकी वजह से विपक्षी दल मुद्दाहीन हैं।”
अकाली दल पर सीधा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकालियों को डाला गया हर वोट गुरु साहिब जी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन बाणी की बेअदबी के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि इन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करके हर व्यक्ति की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई है और बहबल कलां और बरगाड़ी में निर्दोषों पर गोली चलाने का हुक्म दिया है। इन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब का भी घोर निरादर किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “पूर्व उप मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि उनके शासन के दौरान सूबे का बड़ा विकास हुआ है, लेकिन कोटकपूरा, बहबल कलां और अन्य स्थानों के मुद्दे पर आंखें बंद कर लेते हैं, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई और निर्दोष लोग मारे गए।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा असल में ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल तक सूबे को लूटने के बाद, उन्हें बताना चाहिए कि वे सूबे को किससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “अकालियों ने पंजाबियों की मानसिकता को गहरी चोट पहुंचाने और सूबे के कई माफियाओं को संरक्षण देने के अलावा, सूबे को बेरहमी से लूटा है। अकाली नेतृत्व को कभी माफ नहीं किया जा सकता क्योंकि यह सूबे की कई पीढ़ियों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार था और नशे के कारोबार को संरक्षण दिया गया था और उनके लंबे कुशासन के दौरान यह कारोबार फला-फूला।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “अकालियों पर पीढ़ियों के नरसंहार के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि नशे के व्यापार को उनके द्वारा संरक्षण दिया गया था। इन नेताओं के हाथ लाखों युवाओं के खून से रंगे हुए हैं जो उनकी सरकारी गाड़ियों में सूबे में सप्लाई किए जाने वाले नशे का शिकार हो गए थे। इन नेताओं के पाप माफ नहीं किए जा सकते और उन्हें उनके कुकर्मों के लिए लोग कभी माफ नहीं कर सकते।”
विधायी कार्रवाई पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि परमात्मा ने हमें सर्वसम्मति से जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) अधिनियम, 2026 पारित करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के लिए सख्त सजा निर्धारित की गई है। यह अधिनियम भविष्य में बेअदबी के अंत को दर्शाता है क्योंकि यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी कभी भी ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने की हिम्मत नहीं करेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का जघन्य जुर्म सूबे में सख्त मेहनत करके हासिल की गई शांति, सद्भावना, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने की गहरी साजिश थी। यह अधिनियम यह सुनिश्चित करेगा कि इस अपराध में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा और दूसरों के लिए मिसाल कायम होगी।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714