भारत

बिहार : एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं 5 लड़कियां,हाथापाई ऐसी हुई कि कपड़े तक फट गए

सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान करने वाली वीडियोज़ वायरल हो जाती हैं। इस बार कुछ लड़कियों की वीडियो वायरल हो रही है जो आपस में बुरी तरह झगड़ा कर रही हैं। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है और लड़कियों के बीच ये झगड़ा बॉयफ्रेंड को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद पांच लड़कियां आपस में भिड़ गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच यह झगड़ा ब्वॉयफ्रेंड के कारण हुई था। इस दौरान चार लड़कियां एक लड़की को मारने लगीं।इसके पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि मार खाने वाली लड़की ने उन चारों में से एक लड़की के बॉयफ्रेंड के साथ मेले में घूम रही थी। इस बात को लेकर लड़कियों ने उसे मेले में सबके सामने पीट दिया। मीडिया खबरों के अनुसार यह घटना तीन दिन पुरानी बतायी जा रही है। हालांकि इस बात की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि ये लड़कियां कहां की और कौन हैं। मेले में हुई लड़कियों की इस मारपीट ने स्थानीय लोगों को हैरानी में डाल दिया।बात लड़कियों की थी इस कारण किसी ने भी इस झगड़े को छुड़ाने की कोशिश नहीं की।

 

यह भी पढ़ें ...  2023 में आर्थिक मंदी की चपेट में आएगी दुनिया? देखें एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने क्या दिया जवाब
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button