अपराधचंडीगढ़

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार,चंडीगढ़ के गेस्ट हाउस में छुपे थे शूटर्स

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हमले में शामिल दोनों मुख्य शूटरों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की स्पेशल टीमों ने शनिवार रात को चंडीगढ़ के गेस्ट हाउस में छिपे दोनों शूटर्स हिरासत में लिया। इससे पहले राहुल और नितिन को फरार कराने में सहयोग करने वाले रामवीर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को SIT राजस्थान और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त में गिरफ्तार किया। दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में चंडीगड़ से दोनों आरोपियों को पकड़ा है। अब आरोपियों को पुलिस जयपुर लेकर आ रही।

यह भी पढ़ें ...  पंजाबी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म "जट्ट जिओना मोढ़ (Jatt Jeona Morh)" एक बार फिर रिलीज होगी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button