कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने खरीदा नया घर, कीमत जान रह जाएंगे दंग
कच्चा बादाम गर्ल (kacha Badam Girl )के नाम से फेमस अंजलि अरोड़ा ( Anjali Arora) ने हाल ही में दिल्ली में एकआलीशान घर खरीदा है। जिसकी कीमत सुनकर आप सबके होश उड़ने वाले हैं। हालांकि हम आपको अंजलि के घर की कीमत से पहले उनके घर की कुछ झलकियां दिखाने वाले है, जिसे हाल ही में उन्होंने गृह प्रवेश के दौरान शेयर किया था।
अंजलि ने अपने घर का नाम अरोड़ा हाउस रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने वीडियो के कैप्शन में किया है। अंजलि का ये नया आशियाना काफी बड़ा और आलीशान है। जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ बताई जा रही है। अंजलि अरोड़ा ने अपने परिवार साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की। इसके बाद एक्ट्रेस ने घर में पाठ भी रखवाया, जिसकी झलक सामने आई है।
कैप्शन में अंजलि ने लिखा, ‘आखिरकार मैंने अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया। शुक्र है तेरा भगवान।’
इससे पहले उन्होंने एक गाड़ी खरीदी है, जिसे उन्होंने अपने मां-पापा को उपहार में दिया था।