चंडीगढ़

छेड़छाड़ के आरोप में घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह पर FIR दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ महिला कोच से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ के एसपी से मुलाकात के बाद महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

नववर्ष की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में आईपीसी की धारा-354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर 2022 को महिला कोच चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय गई और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसएसपी से मिली। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले को जांच के लिए 26 थाना पुलिस को भेज दिया। अब मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें ...  कोच से छेड़छाड़ मामले में CM मनोहर ने मंत्री संदीप पर चुप्पी तोड़ी, जानिए क्या कहा

जूनियर महिला कोच का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें चंडीगढ़ में अपने घर बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे पंचकूला में खेल विभाग में कोच के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन मंत्री ने हस्तक्षेप कर उसका तबादला करा दिया। INLO नेता अभय चौटाला से मुलाकात के बाद महिला कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आरोप है कि दस्तावेजों की पुष्टि के बहाने मंत्री ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित अपने चेंबर में बुलाया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button