आर्थिक

Hero MotoCorp ने पेश की फ्लेक्स फ्यूल बाइक, गडकरी ने किया लांच

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पहले फ्लेक्स फ्यूल वाहनों – प्रतिष्ठित स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स – का अनावरण किया। देश में पहली बार किसी कंपनी ने 100CC श्रेणी में फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलें पेश की हैं। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दैनिक आवागमन को ध्यान में रखकर विकसित की गयी ये नई मोटरसाइकिलें ई20 से ई85 तक के एथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चल सकती हैं।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में इन मोटरसाइकिलों का अनावरण किया गया। एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 72,792 रुपए रखी गई है। स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 82,710 रुपये होगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

नितिन गडकरी ने कहा कि बड़े पैमाने के बाजार में हीरो मोटोकॉर्प द्वारा फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलों की शुरुआत कच्चे तेल के आयात को कम करने, एथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देने, किसानों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

हरदीप पुरी ने कहा कि भारत स्वच्छ और घरेलू रूप से उत्पादित ईंधनों पर आधारित भविष्य-तैयार मोबिलिटी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है। हीरो मोटोकॉर्प द्वारा फ्लेक्स फ्यूल वाहनों की शुरुआत ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

चितले ने इसे स्वच्छ और टिकाऊ मोबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की तरफ एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित कंपनी के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में विकसित ये मोटरसाइकिलें भविष्य-उन्मुख और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकों से लैस हैं। इनमें आयातित सामग्री का उपयोग बेहद कम या नगण्य है। यह फ्लेक्स फ्यूल पोर्टफोलियो जुलाई 2026 में दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद इसे पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल और स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल में 97.2सीसी इंजन दिया गया है, जो ई85 ईंधन पर आठ हजार आरपीएम पर 6.3 किलोवाट की शक्ति और 6000 आरपीएम पर 8.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button