मजदूर-किसान की लड़ाई में मजबूती से खड़ा रहूंगा, राहुल बोले, मेहनतकश वर्ग से हो रहा अन्याय

नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की नीतियों के कारण देश के मजदूर और किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सडक़ों पर हैं और वह इस संघर्ष में मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश का मेहनतकश वर्ग अपने साथ हो रहे अन्याय से दुखी हैं और यही वजह है कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने सडक़ों पर हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसी तरह किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आखिरी सहारा भी छिन सकता है। श्री गांधी ने कहा कि जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया। क्या मोदीजी अब सुनेंगे या उन पर किसी ग्रिप की पकड़ बहुत मज़बूत है। मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं।